Skip to content
सेटअप चेकलिस्ट

WhatsApp Business सेटअप
हमें आपसे क्या चाहिए

आपका अकाउंट आपके ही नाम पर बनता है — मालिक आप हैं, मैसेज का पैसा आप सीधे Meta को देते हैं, और जब चाहें छोड़ सकते हैं। ये 7 चीज़ें तैयार रखिए, सेटअप में लगभग 30 मिनट लगते हैं।

MessageBhejo, WhatsApp Business Platform के लिए Meta से अप्रूव्ड Tech Provider है।

शुरू करने से पहले

आपका WhatsApp Business अकाउंट आपके ही नाम पर बनेगा, हमारे नाम पर नहीं। मालिकाना हक आपका है। मैसेज का पैसा आप सीधे Meta को देंगे। आप जब चाहें हमें छोड़कर जा सकते हैं और अपना नंबर साथ ले जा सकते हैं।

हमें आपसे बस कुछ चीज़ें चाहिए। सब तैयार रखें तो सेटअप लगभग 30 मिनट में हो जाता है।

7 चीज़ें जो तैयार रखें

1

एक फेसबुक अकाउंट

मालिक का अकाउंट होना चाहिए — किसी स्टाफ का नहीं। उस पर टू-स्टेप लॉगिन (2FA) चालू कर लें।

क्यों: यही अकाउंट आपके WhatsApp Business की चाबी है। स्टाफ का अकाउंट होगा और वो नौकरी छोड़ देगा, तो दिक्कत होगी।

2

एक फ़ोन नंबर

आपके पास दो विकल्प हैं। जो आपके लिए सही हो, वो चुनें।

विकल्प A — बिल्कुल नया नंबर (सबसे आसान)

ऐसा नया नंबर लें जिस पर कोई WhatsApp न हो।

  • कंट्री कोड के साथ — जैसे +91 98765 43210
  • उस पर SMS या कॉल आना ज़रूरी है
  • सेटअप के समय फ़ोन पास रखें — कोड आएगा
  • अगर उस नंबर पर पहले से WhatsApp या WhatsApp Business है, तो पहले उसे डिलीट करें (WhatsApp → Settings → Account → Delete my account), 10 मिनट रुकें, फिर शुरू करें

ये तब चुनें: जब आप अलग बिज़नेस नंबर चाहते हों, या ग्राहकों को नया नंबर बताने में दिक्कत न हो।

विकल्प B — अपना मौजूदा WhatsApp Business नंबर रखें (Coexistence)

आप अपने फ़ोन पर WhatsApp Business चलाते रहें और साथ ही हमारे प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल करें — एक ही नंबर पर। कुछ बदलेगा नहीं, कुछ खोएगा नहीं।

जो आपका रहेगा:

  • नंबर वही रहेगा — ग्राहकों को कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा
  • आपकी सारी पुरानी चैट और कॉन्टैक्ट फ़ोन में वैसे ही रहेंगे
  • आप फ़ोन से जवाब देते रह सकते हैं, वॉइस/वीडियो कॉल कर सकते हैं, कैटलॉग इस्तेमाल कर सकते हैं
  • फ़ोन से भेजे मैसेज मुफ़्त रहेंगे। सिर्फ़ हमारे प्लेटफॉर्म से भेजे मैसेज का चार्ज Meta लेगा

ध्यान दें: आपकी पुरानी चैट सिर्फ़ फ़ोन में ही रहेंगी — वो हमारे डैशबोर्ड में नहीं दिखेंगी। डैशबोर्ड में जुड़ने के दिन से आगे की बातचीत दिखेगी। कुछ खोएगा नहीं, बस जहाँ है वहीं रहेगा।

शुरू करने से पहले क्या चाहिए:

  • नंबर WhatsApp Business ऐप पर होना चाहिए — साधारण WhatsApp पर नहीं। अगर साधारण WhatsApp है, तो पहले WhatsApp Business ऐप पर आएँ
  • उस नंबर पर कम से कम 7 दिन से WhatsApp Business ऐप का असली इस्तेमाल हुआ हो — ग्राहकों से सच्ची बातचीत। Meta ये जाँचता है। अगर ऐप अभी-अभी डाला है तो रुकें। एक-दो महीने का सामान्य इस्तेमाल कहीं ज़्यादा सुरक्षित है
  • ऐप को नए वर्ज़न में अपडेट कर लें
  • कैमरा वाला स्मार्टफोन — सेटअप में QR कोड स्कैन करना होगा
  • सेटअप के समय फ़ोन पास हो

बहुत ज़रूरी — ये बिल्कुल न करें:

  • "नए सिरे से शुरू करने" के लिए नंबर डिलीट करके दोबारा रजिस्टर न करें। Meta उसे नया नंबर मान लेगा और 7 दिन की गिनती फिर से शुरू हो जाएगी — कई हफ़्ते की देरी हो जाएगी
  • WhatsApp Business ऐप को कभी अनइंस्टॉल न करें

जोड़ने के बाद क्या बदलेगा — ज़रूर पढ़ें:

  • ग्रुप चैट हमारे डैशबोर्ड में नहीं दिखेंगी
  • 1-टू-1 चैट में disappearing messages, view-once और live location बंद हो जाएँगे
  • भेजा हुआ मैसेज एडिट या डिलीट नहीं कर पाएँगे
  • लिंक किए हुए डिवाइस (WhatsApp Web, टैबलेट) डिस्कनेक्ट हो जाएँगे — बाद में दोबारा जोड़ सकते हैं। WhatsApp for Windows और स्मार्टवॉच ऐप सपोर्ट नहीं हैं
  • हमारे प्लेटफॉर्म से भेजने की रफ़्तार नए API नंबर से धीमी रहेगी, तो बहुत बड़े ब्रॉडकास्ट में ज़्यादा समय लगेगा

जुड़ने के बाद — एक छोटी सी आदत: उस फ़ोन में WhatsApp Business ऐप कम से कम हर दो हफ़्ते में एक बार ज़रूर खोलें। अगर फ़ोन बंद पड़ा रहा या ऐप बहुत दिनों तक नहीं खुला, तो कनेक्शन टूट सकता है और दोबारा सेटअप करना पड़ेगा।

ये तब चुनें: जब आप पहले से WhatsApp Business पर काम कर रहे हैं और अपनी चैट या नंबर नहीं बदलना चाहते।

समझ न आए कि क्या चुनें? हमें बताएँ कि आप आज WhatsApp कैसे इस्तेमाल करते हैं — हम सही विकल्प बता देंगे।

3

बिज़नेस का नाम और जानकारी

  • पूरा रजिस्टर्ड नाम (बिल्कुल वैसा जैसा GST या रजिस्ट्रेशन पेपर पर लिखा है)
  • पिनकोड के साथ पूरा पता
  • बिज़नेस ईमेल — Gmail भी चलता है, पर अपनी वेबसाइट वाला ईमेल (जैसे info@yourbusiness.com) रिव्यू में ज़्यादा भरोसेमंद लगता है
  • आपका काम क्या है, एक लाइन में
  • बिज़नेस का प्रकार (दुकान, रेस्टोरेंट, स्कूल, क्लिनिक आदि)
4

चालू वेबसाइट

  • लिंक ठीक से खुलना चाहिए
  • वेबसाइट पर आपके बिज़नेस का नाम दिखना चाहिए

अगर वेबसाइट नहीं है: हमें बताएं। हम मदद करेंगे — Meta वेबसाइट माँगता है, और खाली या बंद लिंक से अकाउंट रिजेक्ट हो जाता है।

5

दस्तावेज़

भारतीय बिज़नेस के लिए Meta इनमें से कोई एक स्वीकार करता है:

दस्तावेज़किसके लिए सही
GST रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कोई भी रजिस्टर्ड बिज़नेस — आमतौर पर सबसे तेज़
सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन Pvt Ltd, LLP, रजिस्टर्ड कंपनियाँ
दुकान स्थापना (Shop Establishment) सर्टिफिकेट दुकानें, छोटे स्थानीय बिज़नेस
उद्यम (Udyam) रजिस्ट्रेशन — MSME छोटे और मध्यम बिज़नेस
बिज़नेस लाइसेंस नगर निगम से मिला ट्रेड लाइसेंस
PAN कार्ड (बिज़नेस PAN) प्रोप्राइटरशिप और कंपनी PAN
बिज़नेस बैंक स्टेटमेंट अगर कोई रजिस्ट्रेशन पेपर न हो
बिजली/पानी का बिल बिज़नेस के नाम पर होना चाहिए

ध्यान दें: Meta की सूची में अभी भी पुराना नाम "Udyog Aadhar" लिखा है। आपका उद्यम (Udyam) रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट वही है और स्वीकार किया जाता है।

कौन सा बिज़नेस टाइप चुनें?

Meta आपसे बिज़नेस का प्रकार पूछेगा। वही चुनें जो आपके कागज़ों से मेल खाता हो — वो नहीं जो सुनने में बड़ा लगता है।

अगर आप हैंचुनेंअपलोड करें
अकेले मालिक — दुकान, डेयरी, पानी की एजेंसी, सैलून, क्लिनिक Sole Proprietorship GST सर्टिफिकेट, उद्यम (MSME), या दुकान स्थापना सर्टिफिकेट
पार्टनरशिप फर्म या LLP Partnership फर्म के नाम पर GST सर्टिफिकेट। LLP के लिए सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन
Pvt Ltd या OPC कंपनी Private Company सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन
शेयर बाज़ार में लिस्टेड कंपनी Corporation सर्टिफिकेट ऑफ इनकॉर्पोरेशन
स्कूल, अस्पताल, ट्रस्ट, NGO, सरकारी संस्था Institution ट्रस्ट या सोसाइटी रजिस्ट्रेशन, या संस्था के नाम पर GST सर्टिफिकेट

भारत में ज़्यादातर छोटे बिज़नेस Sole Proprietorship होते हैं। "Private Company" या "Corporation" सिर्फ़ इसलिए न चुनें कि सुनने में अच्छा लगता है — वही चुनें जब आपके पास सचमुच कंपनी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट हो। गलत बिज़नेस टाइप चुनना रिजेक्शन का सबसे आम कारण है।

दस्तावेज़ सही तरीके से कैसे अपलोड करें:

  • साफ़ और रंगीन — स्कैन या सीधी, अच्छी रोशनी में ली गई फोटो
  • पूरा पेज दिखना चाहिए — कोई हिस्सा कटा हुआ या उंगली से ढका हुआ नहीं
  • एक्सपायर्ड नहीं, किसी भी तरह से एडिट किया हुआ नहीं
  • PDF, JPG, JPEG या PNG
  • बैंक स्टेटमेंट या बिल पिछले 12 महीने का होना चाहिए

सबसे ज़रूरी: दस्तावेज़ पर लिखा बिज़नेस नाम और Meta में डाला गया नाम बिल्कुल एक जैसा होना चाहिए। थोड़ा सा भी फ़र्क — जैसे "Sharma Traders" और "Sharma Traders Pvt Ltd" — तो रिजेक्ट हो जाएगा।

अगर कागज़ पर मालिक का नाम है पर आप किसी ब्रांड नाम से काम करते हैं — जैसे GST में "Ramesh Kumar" और दुकान का नाम "Krishna Water Supply" — तो मुख्य खाने में कागज़ वाला नाम डालें, और ब्रांड नाम को "alternative business name" वाले वैकल्पिक खाने में डालें।

6

वो नाम जो ग्राहक को दिखेगा

यही नाम आपके ग्राहक के WhatsApp में दिखाई देगा।

सही नाम

  • Sharma Dairy Farm
  • Krishna Water Supply
  • Aggarwal Sweets

जो नाम रिजेक्ट हो जाते हैं

  • SHARMA DAIRY FARM (पूरा बड़े अक्षरों में)
  • sharma dairy farm (पूरा छोटे अक्षरों में)
  • sharma-dairy-farm (डैश या चिह्न)
  • Best Water Supply (आम शब्द, असली बिज़नेस नाम नहीं)
  • कोई भी इमोजी या ™ वाला नाम

सबसे आसान नियम: अपना रजिस्टर्ड बिज़नेस नाम, सामान्य तरीके से लिखा हुआ।

7

क्रेडिट या डेबिट कार्ड

मैसेज का चार्ज Meta सीधे आपसे लेता है। कार्ड Meta को जाता है, हमें कभी नहीं।

कार्ड नहीं लगाया तो आपके मैसेज डिलीवर नहीं होंगे।

आपकी सुरक्षा

ये चीज़ें हम आपसे कभी नहीं माँगेंगे

अगर कोई माँगे तो सावधान हो जाइए। हमें कभी ज़रूरत नहीं पड़ेगी:

आपका फेसबुक पासवर्ड
आपका OTP या वेरिफिकेशन कोड
कार्ड नंबर या CVV
WhatsApp का टू-स्टेप PIN

ये सब आप खुद, सीधे Meta की स्क्रीन पर डालते हैं। हमें कभी दिखता नहीं।

जानकारी देने के बाद क्या होगा

कदमकौन करेगासमय
हम आपकी जानकारी जाँचेंगे हम उसी दिन
हमारी वेबसाइट पर WhatsApp जोड़ना आप 10 मिनट
Meta पर बिज़नेस वेरिफिकेशन आप (हम मदद करेंगे) 1–3 कामकाजी दिन, ज़्यादा से ज़्यादा 14
कार्ड जोड़ना आप 5 मिनट
पहला मैसेज भेजना आप 5 मिनट

वास्तविक कुल समय: 1 से 3 दिन।

जिन गलतियों से देरी होती है

1

अधूरी बिज़नेस जानकारी। सेटअप के बाद अकाउंट ब्लॉक होने का सबसे बड़ा कारण यही है। हर एक खाना भरें।

2

ऐसा नंबर जिस पर पहले से साधारण WhatsApp है। पहले उस WhatsApp अकाउंट को डिलीट करें और 10 मिनट रुकें, या नया नंबर लें। (अगर वो WhatsApp Business ऐप पर है, तो कुछ भी डिलीट न करें — हमें बताएँ, हम coexistence विकल्प से जोड़ देंगे।)

3

अलग-अलग कागज़ों पर अलग नाम। GST में कुछ और, बैंक स्टेटमेंट में कुछ और — रिजेक्ट।

4

स्टाफ का फेसबुक अकाउंट। मालिकाना हक के बिना Meta मना कर देता है।

5

पॉपअप विंडो जल्दी बंद कर देना। उसे अपने आप बंद होने दें।

लाइव होने के बाद

ग्राहक आपको मैसेज करे तो आप 24 घंटे तक बिना टेम्पलेट जवाब दे सकते हैं। हर नंबर पर महीने के 1,000 जवाब फ्री हैं, उसके बाद Meta हर जवाब का ₹0.115 + GST लेता है।

पहले आप मैसेज भेजना चाहें तो अप्रूव्ड टेम्पलेट चाहिए। हम बनाने में मदद करेंगे।

डैशबोर्ड में क्वालिटी रेटिंग देखते रहें। हरा अच्छा है। पीला या लाल हो जाए तो एक-दो दिन मार्केटिंग मैसेज कम कर दें।

जिन लोगों ने मैसेज पाने की सहमति नहीं दी, उन्हें कभी मैसेज न भेजें। नंबर ब्लॉक होने का यही सबसे बड़ा कारण है।

सब तैयार है?

फ्री में साइन अप करें और स्टेप-बाय-स्टेप सेटअप गाइड फॉलो करें। कोई सवाल हो तो हमसे पूछिए।